पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मलाजखंड के पुस्तकालय में 26 जुलाई 2026 को "कारगिल विजय दिवस" देशभक्ति एवं गौरव के साथ मनाया गया। यह दिवस कारगिल युद्ध में भारत की विजय और देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
इस अवसर पर पुस्तकालय में "शौर्य एवं बलिदान" विषय
पर विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध, भारतीय
सेना के पराक्रम और युद्ध नायकों पर आधारित पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं चित्र प्रदर्शित
किए गए। कारगिल: एक अनकही कहानी, परमवीर चक्र विजेता, भारत के युद्ध नायक जैसी पुस्तकें
विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
पुस्तकालय प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध की
पृष्ठभूमि, युद्ध के कारण और 1999 में भारतीय सेना की अदम्य वीरता के बारे में जानकारी
दी गई। छात्रों को कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडेय, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह
यादव जैसे कारगिल के अमर शहीदों के बलिदान और साहस के बारे में बताया गया।कुछ विद्यार्थियों
ने देशभक्ति गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत कीं। अंत में सभी ने शहीदों को 2 मिनट का
मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
No comments:
Post a Comment