पठन जागरूकता सप्ताह का आयोजन, 2025-26

 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मलांजखंड में शैक्षणिक सत्र 202526 के अंतर्गतपठन प्रोत्साहन सप्ताहका आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को मजबूत करना, सृजनात्मक लेखन एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा पुस्तकालय उपयोग को बढ़ावा देना था।

समारोह विद्यालय के पुस्तकालय परिसर में आयोजित हुआ। कुल 420 से ज्यादा विद्यार्थियों (कक्षा 69) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों में पुस्तकालयाध्यक्ष श्री सावन कुमार प्रसाद, हिन्दी विभाग के प्रमुख श्री यूनस खान तथा कला शिक्षक श्री प्रत्यूष झा ने समन्वय एवं मार्गदर्शन किया।

आयोजित गतिविधियाँ में विद्यार्थियों ने स्वरचित एवं चयनित कविताओं का मंचन किया।

कहानी लेखन - निर्धारित विषयमेरा पसंदीदा पुस्तकपर 300400 शब्दों की समीक्षा प्रस्तुत की गई।              

बुकमार्क निर्माणरंगबिरंगे कागज, रिबन एवं चित्रों से बुकमार्क बनाकर पुस्तकालय में प्रदर्शित किए गए

पुस्तक जैकेट डिजाइन - छात्रों ने पसंदीदा पुस्तक के आवरण को पेंट, पेस्टल एवं डिजिटल माध्यम से सजाया।

पुस्तक समीक्षा लेखनचयनित पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लिखी गई, जिसमें सार, पात्र एवं संदेश को उजागर किया गया।

पढ़ाई पर स्लोगन -  "पढ़ते रहो, आगे बढ़ते रहोआदि स्लोगन पोस्टर के रूप में तैयार किए गए।

   





इस कार्यक्रम का परिणाम एवं प्रभाव

- पठन में रुचि : सर्वाधिक 85 % छात्रों ने बताया कि सप्ताह के दौरान उन्होंने पहले से अधिक पुस्तकें पढ़ी।

- लेखन कौशल : कहानी एवं समीक्षा लेखन में औसत अंक 78 % से बढ़कर 86 % हो गया।

- कलात्मक अभिव्यक्ति : बुकमार्क एवं पुस्तक आवरण डिजाइन को विद्यालय की दीवार पर प्रदर्शित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिली।

- समूह कार्य : टीम वर्क के माध्यम से सहयोगी भावना में वृद्धि हुई।

समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार प्रसाद ने पठन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। पुस्तकालयाध्यक्ष श्री सावन कुमार प्रसाद नेपुस्तकालय को रोज़ाना उपयोग करनेका संदेश दिया, कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य विद्वान शिक्षक श्री युगल किशोर भगत, श्री राजेश खोबरागड़े, श्री दीपक बारीक, श्री वेद प्रकाश मिश्रा एवं सुश्री पायल सिंघल ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें पुरस्कृत किया

New Bridge Programme designed for Grade 5 and Grade 8 based on NEP-2020 and NCF-SE-2023

 Grade 5 Bridge Programme

  1. Art Education:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade5/Bridge_Programme-Art_Education-Grade_5.pdf
  2. Physical Education:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade5/Bridge_Programme-Physical_Education-Grade_5.pdf
  3. Urdu:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade5/Bridge_Programme-Urdu-Grade_5.pdf
  4. Hindi:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade5/Bridge_Programme-Hindi-Grade_5.pdf
  5. English:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade5/Bridge_Programme-English_Grade-5.pdf
  6. Mathematics:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade5/Bridge_Programme-Mathematics-Grade_5.pdf Grade 8 Bridge Programme

Grade 8 Bridge Programme

  1. Vocational Education:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-Vocational_Education_Grade-8.pdf
  2. English:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-English_Grade-8.pdf
  3. Art Education:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-Art_Education-Grade_8.pdf
  4. Urdu:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-Urdu-Grade_8.pdf
  5. Physical Education:-https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-Physical_Education-Grade_8.pdf
  6. Science:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-Science-Grade_8.pdf
  7. Mathematics:- https://ncert.nic.in/pdf/Bridge_Programme/Grade8/Bridge_Programme-Mathematics-Grade_8.pdf

पुस्तकोपहार 2025: ज्ञान और साझेदारी का उत्सव

7 अप्रैल 2025,

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मलांजखंड में पुस्तकोपहार 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना और पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान का आदान-प्रदान करना था।


विद्यालय के पुस्तकालय में आयोजित इस उत्सव में बच्चों ने अपनी प्रिय पुस्तकें साझा कीं और बदले में अन्य छात्रों की पुस्तकों को प्राप्त किया। हर उम्र और रुचि के अनुरूप उपलब्ध पुस्तकों ने विद्यार्थियों को साहित्य, विज्ञान, इतिहास और कला की विविधताओं से परिचित कराया।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक प्रेमियों ने अपनी पसंदीदा किताबों पर चर्चा की, जिससे उनकी सृजनात्मकता और समूह चर्चा कौशल को बढ़ावा मिला। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नियमित पठन के महत्व को समझाया और उन्हें नए विषयों को जानने के लिए प्रेरित किया।

पुस्तकोपहार 2025 ने न केवल ज्ञानवर्धन किया, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जुड़ाव की भावना को भी प्रबल किया। इस उत्सव ने बच्चों में ज्ञान साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया और उन्हें नई दुनिया की खोज करने के लिए प्रेरित किया।

“हर पुस्तक एक नया संसार खोलती है, और पुस्तक उत्सव ने इस भावना को साकार कर दिया।”

पुस्तकालयाध्यक्ष - सावन कुमार प्रसाद